करनाल – पिछले कईं दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार नियंत्रण में है। सोमवार को जिला में कोरोना का 1 पॉजिटिव केस मिला, जबकि 4 मरीज ठीक हुए हंै। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक 446154 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 405289 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगिटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में 2015 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 39987 पॉजिटिव केस सामने आए थे जिनमें से 39423 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
उन्होंने बताया कि जिला का पॉजिटिविटी रेट 7.08 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। इसके साथ-साथ जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 1 पॉजिटिव मिला है। जिला में कोरोना संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। जिला में अब तक 550 कोरोना पोजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार जिला में कोरोना वायरस के 14 एक्टिव केस है। डीसी ने कहा कि सभी नागरिक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें तथा घर पर रहें तथा पैनिक न बनाएं।


















