करनाल-हरियाणा
Trending

सांसद संजय भाटिया के जन्मदिन पर समौरा में चलाया गया पौधारोपण अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल – लोकसभा क्षेत्र करनाल के लोकप्रिय सांसद संजय भाटिया के 54 वें जन्मदिन के मौके पर कृष्णा आरोग्य धाम समौरा व हरियाली युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में तालाब व अपश्ष्टि जल प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी के नेतृत्व में गांव समौरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसके अंर्तगत गांव के विभिन्न स्थानों पर व तालाब के आस पास जमीन पर आंवला, अमरूद, जामुन, अश्वगंधा, नीम, पीपल, अजूर्न, कनेर, कोलियस, अडेनियम सहित अन्य प्रकार के 54 फलदार, औषधीय व सजावटी पौधे लगाकर सांसद संजय भाटिया का जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है, यह हमें न केवल छाया व फल देते हैं बल्कि बरसात लाने में भी सहायक होते है। इसी के साथ भूमि को उपजाऊ बनाने तथा मृदा संरक्षण के लिए भी पेड़ों का विशेष महत्व होता है। जन्मदिन या किसी भी विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए हमें उस दिन कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

उन्होने कहा कि वृक्ष लगाने से अनेकों लाभ हैं जैसे वृक्ष अपनी भोजन प्रक्रिया के दौरान वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे अनेक जीवों का जीवन संभव हो पाता है। वृक्षों से हमें लकड़ी, घास, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, टैनिन, लैटेक्स, हड्डी, बांस, केन, कत्था, सुपारी, तेल, रंग, फल, फूल, बीज तथा औषधियां प्राप्त होती हैं। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और प्रदूषण को दूर करते हैं। ध्वनि प्रदूषण को दूर करते हैं। वायु अवरोधक की तरह काम करते हैं और इस तरह आँधी तूफान से होने वाली क्षति को कम करते हैं।

Plantation campaign launched in Samura on the birthday of MP Sanjay Bhatia
पौधारोपण अभियान

उन्होंने कहा कि हमारे जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। आधुनिक समय की भाग-दौड़ की जिंदगी में हमने पर्यावरण को बड़ी क्षति पहुंचाई है यही कारण है कि हमें वैश्विक महामारी कोरोना के दौर से गुजरना पड़ रहा है और इस समय में घर पर रहकर हमने महसूस किया है कि पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है। पेड़-पौधे केवल मानवीय जीवन के लिए ही आवश्यक नहीं है बल्कि पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी विशेष महत्व रखते हैं। वृक्ष प्रकृति की एक अनमोल देन है और यही वजह है कि भारत में वृक्षों को प्राचीन काल से ही पूजा जाता रहा है। आज भी यह प्रथा कायम है। वृक्ष हमारे परम हितैसी नि:स्वार्थ सहायक अभिन्न मित्र हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में वृक्षों का अत्यधिक महत्व है।

इस मौके पर मनरेगा मेट बबली, मीनू, अरविंद पाल, हरियाली युवा संगठन के पदाधिकारी रवि कुमार, कृष्णा आरोग्य धाम संस्था के धंनजय सिंह, शिवम, राजेश कुमार, सतपाल, राजकुमार पांचाल, जगमेर सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button