कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

बच्चों की उंगली थामकर गंतव्य तक पहुंचाने हेतु प्रदेश सरकार तत्पर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज – बच्चों की उंगली थामकर उनको गंतव्य तक पहुंचाने हेतु प्रदेश सरकार तत्पर। शिक्षा, स्वच्छ परिवेश, स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट सहित उनके भविष्य को सुनहरा अवसर प्रदान करने हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध। जनसहभागिता से बच्चों का भविष्य सुधारने में होगी मदद। उक्त उद्गार आज मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत जी द्वारा उपस्थित बच्चों व उनके अभिभावकों के रूप में आये परिजनों के संबोधन में व्यक्त किये।

आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कोविड काल में जिन बच्चों ने अपने माता या पिता अथवा दोनों को खोया है, उन बच्चों को उनके भविष्य में सहायतार्थ बच्चों को प्रतिमाह 4000 रुपये उनके खातों में, एवं बच्चों की उच्च शिक्षा हेति टेबलेट व सहयता धनराशि देते हुए किया गया ।

State government ready to take children to their destination by holding their finger
प्रदेश सरकार

जिसका उद्बोधन सभो द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से सजीव पसरण द्वारा सुना गया। उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान अभिभावकों की मृत्यु उपरांत ऐसे बच्चों को संरक्षण देने एवं उनके विकास व उज्ज्वल भविष्य हेतु हमारी सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 240 बच्चे जिन्होंने मार्च 2020 से अभी तक माता पिता को खोया है एवं 3810 बच्चे जिन्होंने मार्च 2020 से अभी तक माता या पिता में से किसी एक को खोया है कुल 4050 बच्चों की देखभाल हेतु उन्हें मा0 राज्यपाल महोदया के करकमलों से प्रतिमाह 4000 रुपये देखभाल हेतु संबंधित अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों की शिक्षा के साथ ही उनकी स्किल डेवलपमेंट हेतु भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के होते हुए कोई भी बच्चा अपने आप को निराश्रित महसूस न करे बल्कि इस योजना की सहायता से अपने उज्ज्वल भविष्य हेतु आगे बढ़े।


तदोपरान्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत द्वारा जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा के साथ जनपद के 33 बच्चों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये गए जिसमें 04 बच्चे जिन्होंने अपने माता वपित दोनों को खोया है हैं एवं 29 बच्चों ने अपने एक अभिभावक को खोया है। उन्होंने बताया कि इस हेतु जनपद में 40 आवेदन प्राप्त हुये थे, जिसमें से प्रथम जिला स्तरीय बैठक में 11 बच्चों को स्वीकृति दी गयी एवं दूसरी बैठक में 22 बच्चों को स्वीकृति दी गयी थी एवं शेष 07 बच्चों के आवेदन पूर्ण कराकर एक सप्ताह में जिला स्तरीय बैठक द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज प्रथम बैतहक में स्वीकृत बच्चों के खातों में 03 माह की अनुमन्य धनराशि रु0 12000 उनके खातों में भेज दी गयी है द्वितीय बैतहक में स्वीकृत 22 बच्चों के खातों में अगले सप्ताह में भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आज 18 बालकों एवं 15 बालिकाओं को इस योजना से लाभान्वित किया गया है।

State government ready to take children to their destination by holding their finger
प्रदेश सरकार

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला वनाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा, पी0टी0ओ0, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ए0आर0एम0 रोडवेज सहित अन्य संबंधित अभिभावक व लाभार्थी बच्चे व अधिकारी उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button