जनपद बिजनौर – नहटौर नगर के मौहल्ला जोशियान का है। शनिवार सुबह नगर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.सुशील शर्मा के पुत्र अनुज शर्मा के पास एक अज्ञात नम्बर से फोन आया। जिसमें फोनकर्ता ने अपने आप को बैंक कस्ट्युमर केयर अधिकारी बताते हुए उसके बैंक अकाउंट बंद होने की बात कही और उससे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ माँगी।
जिस पर अनुज ने बिना सोचे समझे फोनकर्ता को जानकारी दे दी। जिसके तुरंत बाद उसके मोबाइल पर खाते से 17 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। जिसे देख उसके होश उड़ गए। उसने खाते से रुपये निकलने की जानकारी अपने पत्रकार पिता को दी। जिसके बाद उन्होंने उस नंबर को डायल कर बात करनी चाहिए तो वह नंबर बंद आया। पीडित द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















