कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

कन्नौज में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे पर तत्काल रूप से हटवाएं जाने की कार्यवाही

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कन्नौज – ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे तत्काल हटवाएं जाएं एवं अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए। सभी अधिकारी आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में अधिकारी समय से स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण।

उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तहसील तिर्वा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व, कृषि, राशन, आदि विभागों से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को दिए| आज समाधान दिवस में अवैध कब्जे से संवंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुयी, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण मामलों में जिलाधिकारी द्वारा तत्काल पुलिस व लेखपाल की संयुक्त टीम भेजते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबे समय के उपरांत जनता की समस्याओं के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी सूचना समस्त संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के उपरांत भी जनपद के 11 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं प्रतिभाग नही किया गया। उन्होंने आते ही सभी अधिकारियों की उपस्थिति जांची जिसमें उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनुपस्थित पाए गए, उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त अधिकारी समय से स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें एवं आज अनुपस्थित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए एवं अन्य सभी को चेतावनी दी कि आगे से बैठकों एवं महत्वपूर्ण दिवसों पर स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

illegal occupation from the land of village society in Kannauj
कन्नौज में ग्राम समाज की भूमि

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता अंशुमान कटियार निवासी जावेरी, मो0 भुन्ना, तिर्वा द्वारा भुन्ना स्थित सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण की सूचना पर तत्काल एस0एच0ओ0 ठठिया को मौके पर जांच कर कब्जाकारियों के विरूद्ध मुकदमा दायर करते हूए संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने एवं किये गए अवैध निर्माण को जेसीबी व अन्य माध्यमों से तत्काल ध्वस्त किये जाने के Nरदेश दिये।

उन्होंने शिकायतकर्ता कुँवरलाल निवासी झूलनापुर के दबंगों द्वारा निजी भूमि पर निर्मित पक्के कुआँ को तोड़कर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर एस0एच0ओ0 इंदरगढ़ एवं तहसीलदार तिर्वा को प्रकरण संज्ञान में लेते हुए मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिकायतकर्ता माया देवी निवासी तिर्वा द्वारा विरासतन प्राप्त कृषि भूमि पर कब्जा दिलाये जाने की दरख्वास्त पर तत्काल एस0एच0ओ0 एवं तहसीलदार तिर्वा को लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर सत्यापन कराते हूए नियमानुसार वरासत दर्ज कराई जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इसके अतिरिक्त कब्जा दिलवाने, पट्टा उपलब्ध कराए जाने व अन्य प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा भी पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए | सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुयीं तथा 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

तत्पश्चात उन्होने मेडिक्ल कालेज प्रांगण में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीयक्षण करते हुए निर्देश दिए कि इसके शेड में वेंटीलेशन के और पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने काल हुए प्लांट के ट्रायल के सम्बन्ध में जानकारी की जिसमें बताया गया कि प्लांट को नियमानुसार संचालित कराया गया जिसमें 100 बेड के मरीजों को 10 लीटर प्रति मिनट केअनुसार निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने अधोशासी अभियंता विद्युत को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु भी निर्देशित किया।

इस अवसर पर तहसीलदार तिर्वा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला वानिकी अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित आदि अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button