बैंगलोर- समाजसेवी अश्वनी एस को नेशनल सेक्रेटरी नरेश राठौड़ के अनुमोदन पर आल इंडियन रेपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा स्टेट सेक्रेटरी वीमेन सेल बनाये जाने से आईरा के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी। आप को बताते चले कि अश्वनी एस बैंगलोर की जानी मानी समाजसेविका है, पत्रकारिका के क्षेत्र में भी कई लोकल चैनल को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, और हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए और समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहती हैं।
वही नेशनल सेक्रेटरी नरेश राठौड़ ने अश्वनी जी के संगठन में आने से बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटका में संगठन को अब एक नई गति मिलेगी और संगठन मजबूत होगा इस अवसर पर नव नियुक्त स्टेट सेक्टरेट्री अश्वनी एस ने नेशनल चैयरमैन डॉ तारिक़ ज़की व नेशनल सेक्रेटरी नरेश राठौड़ के साथ साथ सभी आईरा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त कर ज़िम्मेदारी मुझे दी है उस पर खरा उतर कर कर्नाटका मे आईरा संगठन को और मजबूत किया जाएगा मै सभी लोगो के लिए हमेशा उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहूंगी।


















