बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

चार पशुओं को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौरचार पशुओं को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारने के आरोपी को गिरफ्तार न करने से गुस्साए लोगों व बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गाँव गजरौला शिव निवासी एक युवक एक किसान की पुत्री को आए दिन परेशान करता था। उससे परेशान होकर युवती ने जब सारा मामला अपने पिता को बताया तो उन्होंने आरोपी युवक को हडका दिया। इससे क्षुब्ध आरोपी युवक ने उसके खेत में खडे चारे पर जहरीला पदार्थ छिडक दिया। जिसे खाने से किसान के चार पशुओं की मौत हो गई जिससे किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये किसान पिछले ग्यारह दिनों से कोतवाली शहर के चक्कर काटता रहा परन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलने पर बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता ग्रामीणों संग कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गये। एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button