AIRA NEWS NETWORK – काफी जद्दो जेहद और राजनीतिक गठजोड के बावजूद रउफउद्दीन कचरीवाला को कर्नाटका हज कमिटी के चैयरमैन के पद से ताजपोशी की गई। एक बार फिर मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने सिद्ध कर दिखाया की कर्नाटका में बीजेपी का जनाधार बढ़ता जा रहा है आपको बताते चले कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदुरप्पा के कुशल व्यक्त्वि,एवं मर्दुल व्यव्हार के चलते आज मुस्लिम समाज कांग्रेस छोड़ बीजेपी की विचार धारा से जुड़ रहा है इस चमत्कार का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री येदुरप्पा को जाता है।
वही दूसरी बार हज कमिटी का चेयरमैन बीजेपी उम्मीदवार के बनने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई सभी कार्यकर्ताओं मे रऊफ उद्दीन कचरीवाला को बधाई देने वालो का तांता लग गया , वही दौड बस्ती बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता समाजसेवी बेंगलुरु नार्थ कर्नाटका माइनोरिटी चेयरमैन आगामी विधानसभा चुनाव की भावी उम्मीदवार नफीसा शारिक ने रऊफ उद्दीन कचरीवाला को गुलपोशी कर बधाई दी इस अवसर पर नफीसा शारिक ने कहा कि बीजेपी मुस्लिमो के हितों की पार्टी है बीजेपी की नीतियों से आज मुस्लिम मजबूत हुआ है आगे भी मजबूत होगा।


















