गोंडा – वजीरगंज के नवनिर्वाचित प्रधान सुशील जायसवाल के नेतृत्व में वजीरगंज मार्केट में सड़क के दोनों छोर पर बनी विगत वर्षों से पटी हुई नालियों को श्रमिकों द्वारा साफ करवाने का कार्य गया विगत कई वर्षों से सड़क के किनारे दोनों तरफ बनी हुई नालियां मिट्टी से पट गई थी।
जिसके कारण पूरे वजीरगंज मार्केट में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना सभी दुकानदारों को एवं राहगीरों को करना पड़ता था परंतु आज वजीरगंज के नवनिर्वाचित प्रधान सुशील जायसवाल ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आज उन्होंने श्रमिकों द्वारा सड़क किनारे बनी नालियों को साफ करवाने का काम शुरू करवा दिया है जिससे वजीरगंज मार्केट में सड़क किनारे बनी नालियों के साफ होने से नगरवासियों में हर्ष का माहौल दिखाई दे रहा है।
विगत कई वर्षों से इस समस्या को झेलते आ रहे नगर वासियों में आज हर्ष का माहौल है उन्होंने श्री सुशील जायसवाल के इस कार्य की सहारना करते हुए सुशील जायसवाल को गंगा पान भंडार पूरनलाल इलेक्ट्रॉनिक राजू इलेक्ट्रॉनिक के साथ-साथ अन्य दुकानदारों ने श्री सुशील जायसवाल को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है जिससे नालियों को साफ हो जाने से अब जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















