गाड़ी खड़ी कर घर जाते व्यक्ति पर धारदार हथियार से कातिलाना हमला गंभीर रूप से घायल।

धामपुर- बन्दूकचियांन मे रात्रि 11 बजे अहमद अली रोड पर गाड़ी खड़ी कर अपने घर आते समय मोहल्ले के एक व्यक्ति द्वारा कातिलाना हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला मोहल्ला बन्दूकचियांन का है रात्रि 11 बजे शारिक पुत्र सरदार आलम अपनी गाड़ी खड़ी कर घर वापसी कर रहा था।
कि उसकी घात लगाए बैठा मोहल्ले का ही आसिफ अल्वी पुत्र हसीन अहमद ने उसको गली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर अचानक धार दार हथियार से हमला कर दिया जिसके जलते शारिक गंभीर रूप से घायल हो गया खून से लतपत शारिक जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागा वही हमलावर ने कहीं भी देखते ही जान से मारने की धमकी दी है।
घायल शारिक ने थाना अध्यक्ष को प्राथना पत्र दे न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थना की उक्त हमलावर से उसकी जान की रक्षा की जाए और भविष्य मे अगर उसके साथ कोई दुर्घटना घटती है तो उक्त हमलावर उसका ज़िम्मेदार होगा। वही पीड़ित ने उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर हमलावर के खिलाफ कार्यवाही कर रिपोर्ट दर्ज करने की अपील की।। अब देखना ये है कि धामपुर पुलिस हमलावर के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है या किसी बड़ी दुर्घटना घटने का इंतज़ार।


















