बिजनौर- नहटौर के मौहल्ला जोशियान निवासी अमन जोशी ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में व्याकरण विभाग में 82.5 प्रतिशत अंक पाकर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
ज्ञात हो कि नहटौर के मौहल्ला जोशियान निवासी वीरेन्द्र जोशी का पुत्र अमन जोशी श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में अध्ययनरत है। व्याकरण विभाग के अंतर्गत शास्त्रीय विषय प्रथम वर्ष के सेमेस्टर में अमन जोशी ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्व विद्यालय में द्वितीय स्थान प्रदान कर जनपद का नाम रोशन किया है। अमन जोशी की इस उपलब्धी पर परिजनों व मौहल्लेवासियों ने हर्ष जताया है। अमन जोशी ने बताया कि वह संस्कृत विषय का प्रोफेसर बनने की चाह रखता है।


















