जनपद बिजनौर – थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया परंतु हालत चिंताजनक देखते हुए परिजन उसे मुरादाबाद हायर सेंटर हॉस्पिटल ले गए जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी सतपाल सिंह पुत्र डालू सिंह के परिवार में शादी का समारोह था सतपाल सिंह 32 वर्षीय घर पर पंखा ठीक करते वक्त बिजली के करंट की चपेट में आ गया। सतपाल करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल सतपाल को उपचार के लिए पास के चिकित्सक को दिखाया। परंतु हालत चिंताजनक देखते हुए परिजन उसे मुरादाबाद सेंटर हॉस्पिटल ले गए जहां पर सतपाल को मृत घोषित कर दिया। सतपाल की मृत्यु का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मचा है। सतपाल अपने पीछे दो बच्चे को रोते बिलखते छोड़ गया हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मन्दीप कुमार जोशी की रिपोर्ट


















