गाडगे यूथ ब्रिगेड संगठन के लोगों ने प्रशासन से हत्यारो को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग
मैनपुरी – गाडगे यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक अमरदीप माथुर पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर हर संभव मदद करने की बात कही मैनपुरी के करहल के ग्राम पंचायत मडापुर में नवनिर्वाचित अनुसूचित जाति धोबी समाज की महिला प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी के देवर महेश चंद्र दिवाकर जे पी ए सी में तैनात थे जिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिसकी दिवाकर समाज ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की समाज के लोगों ने कहा कि आज के इस शासन में दिवाकर समाज सुरक्षित नहीं है समाज के लोगों को सवर्ण समाज के लोग किसी भी राजनीतिक पद पर देखना पसंद नहीं कर पा रहे हैं। उक्त हमलावरों दो बार प्रधान रहा संविधान की व्यय के अनुसार हरिजन सीट होने पर मृतक महेश चंद की भाभी ने अपने व्यय के आधार पर पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर अच्छी खासी जीत दर्ज की तो पूर्व प्रधान को नागवार गुजरा और एक बहुत ही घटिया मानसिकता की तरह की एक नीच जाति का व्यक्ति जिंदगी में कभी भी शासन करने की औकात नहीं रही।
वह गांव का प्रधान रहेगा तो आगे भी इनके हौसले बुलंद रहेंगे इसलिए इनके परिवार के हर व्यक्ति को मार दिया जाए तो आप भविष्य में हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे एक पीएसी के जवान को नहीं बख्शा गया तो अन्य जनमानस कैसे सुरक्षित रह सकता है बैठक में सभी उपस्थित राष्ट्रीय संरक्षक अमरदीन माथुर ने प्रशासन से हत्यारो को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय संरक्षक अमरदीप माथुर, रमेश चंद दिवाकर जी प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपू माथुर जिला आगरा, आकाश दिवाकर, विष्णु माथुर, राजीव दिवाकर, राजेश दिवाकर, नीरज दिवाकर, डॉक्टर अरुण दिवाकर, चंद्रप्रकाश दिवाकर ,राजेश दिवाकर सीपीडी ,नितीश दिवाकर सीपीडी,अमन माथुर मीडिया प्रभारी राम शंकर दिवाकर, उमेश दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।


















