सपा एमएलसी राजेश यादव द्वारा मुस्लिम पत्रकार को जान से मारने की धमकी का सवाल
नजीबाबाद – अनीस विशाल अंसारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस के 1800 व्यक्ति जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला चेयरमैन, नगर चेयरमैन, सदस्यगण तथा प्रमुख समर्थकों ने प्रदेश भर में स्पीक अप माइनॉरिटी अभियान के तहत फेस बुक लाइव के माध्यम से समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अपने सजातीय वोट ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया।
हर रविवार को चलने वाले इस अभियान की शुरुआत पिछले रविवार को हुई थी। फेसबुक लाइव कार्यक्रम में भाग लेते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव क्यों चाहते थे कि मोदी दुबारा पीएम बनें। उन्होने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने सजातीय वोटरों को लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने का इशारा देते हुए ही संसद के आखिरी दिन मोदी के दुबारा प्रधान मन्त्री बनने की मनोकामना जाहिर की थी।
अनीस विशाल अंसारी ने फेस बुक लाइव के माध्यम से कहा कि समाजवादी पार्टी ने सुनियोजित रणनीति के तहत ही ऐसा जानबूझकर किया कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार आयेगी तभी मुसलमान डर के कारण समाजवादी पार्टी को विधान सभा चुनाव में वोट करेगा।
प्रदेश भारत के वक्ताओं ने यह भी बताया कि कैसे 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के इशारे पर ही समाजवादी पार्टी राजद-जदयू महागठबंधन से न सिर्फ़ बाहर आ गयी बल्कि मुलायम सिंह यादव ने बिहार में अपनी पार्टी की रैलीयों के भाषणों में भी कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बननी चाहिए।
फेस बुक लाइव में अनीस विशाल अंसारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर तथा अन्य पदाधिकारियों ने कहा मुलायम सिंह यादव और भाजपा के बीच समझौते के तहत ही भाजपा ने भूपेंद्र यादव को उत्तर प्रदेश का प्रभारी इसलिए नहीं बनाया है ताकि समाजवादी पार्टी कुछ दिन और जिंदा रह सके।
प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा कि जब अखिलेश यादव की अपनी बिरादरी ही समाजवादी पार्टी को छोड़ कर भाग गयी है तो मुसलमानों को भी अपने पुराने घर कांग्रेस में लौट आना चाहिए, कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही उनकी आवाज़ उठा रही है! फेस बुक लाइव के ज़रिये अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेताओं ने बाराबंकी के सपा एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू यादव द्वारा एक मुस्लिम पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का मुद्दा भी उठाया गया. वक्ताओ ने कहा कि 5 प्रतिशत आबादी यादवो ने 20 प्रतिशत वालों से वोट लिया और बदले में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं. यही समाजवादी पार्टी की जातिवादी राजनीति की सच्चाई है जिसे मुसलमान समझ चुका है।


















