उत्तरप्रदेश
Trending

डीजल पेट्रोल व रसाई गैस की बढ़ोतरी के विरोध में नगीना कांग्रेसियों ने दिया धरना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – अनुसूचित जाति विभाग के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं द्वारा डीजल पेट्रोल रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर व घरेलू सामान महंगा होने के विरोध में नगीना स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप निकट रोडवेज बस स्टैंड पर धरना दिया।


इस अवसर पर रोहित रवि जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग ने कहा कि इस वर्ष पिछले 5 महीनों में रिकॉर्ड 43 बार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ी हैं वह रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही है सब्सिडी का केवल नाम शेष रह गया है।महामारी के इस समय में लगातार बढ़ रही कीमतें गंभीर चिंता का विषय है जो सरकार डीजल पेट्रोल की कीमतों को कम करने के नाम पर चुनकर आई थी वही बेतहाशा कीमतें बढ़ाने पर लगी है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश गौतम ने कहा कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा किसान वर्ग परेशान हैं केंद्र सरकार ने मूल्यों को लेकर हाथ खड़े किए हुए हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी मुफ्ती मोनिस हुसैन ने कहा कि गरीब की थाली से आज रोटी गायब है। कुंवर नरजीत सिंह ने कहा अगर गरीब और किसान का भला करना चाहते हो तो कांग्रेस को सरकार में वापस लाना होगा।सलाउद्दीन सैफी प्रभारी नगीना विधानसभा ने कहा गरीब किसान आज आत्महत्या पर मजबूर है।

धरने में पूर्व विधायक सतीश गौतम, मुफ्ती मोनिस हुसैन, रोहित रवि, बाबू डूंगर सिंह, सलाउद्दीन सैफी, अनीस विशाल अंसारी, काजी अरशद मसूद, अब्दुल वाहिद, अरशद प्रिंस, असलम मुल्तानी, हाजी एहसान अंसारी, गजनफरउल्ला खान, सरदार गुरदयाल सिंह, शीशराम, मिस्बा उल हसन,असलम सिद्दिकी, डा. अशोक, अवनीश कुमार, दीपक भाऊ, विजय हिरनवाल, विकास सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button