उत्तराखंडकलबुर्गी-(इमरान खान)

कोतवाली के गेट से ही बाइक चोरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

गदरपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,नगर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब चोरों ने पुलिस की कोतवाली के गेट के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को ही निशाना बना डाला। कोतवाली के गेट के पास हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या हुआ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-8, ब्लॉक कॉलोनी निवासी शानू खान पुत्र मुन्ने खान बीती 16 नवंबर को अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK06BA5282 से गदरपुर बाजार आए थे।
उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल कोतवाली गदरपुर के बाहर गेट के पास खड़ी की और किसी काम से कोतवाली के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी।
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनकी बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
पीड़ित की मांग


इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर सौंपते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है।
सबसे बड़ा सवाल: जब कोतवाली ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित?
सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस की कोतवाली मौजूद है, उसी के गेट के बाहर से बाइक चोरी हो गई।
ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब कोतवाली के बाहर ही वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम बाजार और गलियों में वाहन कितने सुरक्षित होंगे?
घटना के बाद क्षेत्र में वाहन चोरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कोतवाली के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाल कर जांच में जुट गई है।
अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक कब पहुंचती है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button