काशीपुर-उत्तराखण्ड़

इंटरस्कूल नृत्य प्रतियोगिता में समर स्टडी हॉल के छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा (एक ओंकार ग्लोबल अकादमी में मंगलवार को आयोजित सीनियर वर्ग की इंटरस्कूल नृत्य प्रतियोगिता में समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।*एकल नृत्य में दिया नेगी ने जीता सबका मन* एकल नृत्य प्रतियोगिता में समर स्टडी हॉल की प्रतिभाशाली छात्रा दिया नेगी ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी। दिया ने अपनी भाव-भंगिमाओं, लय, ताल और अभिव्यक्ति से दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा गया।*समूह नृत्य में “भारत के त्योहार” पर दिया सांस्कृतिक संदेश* समूह नृत्य प्रतियोगिता में समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने भारत के त्योहार विषय पर रंगारंग प्रस्तुति दी। नृत्य के माध्यम से बच्चों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न राज्यों के प्रमुख पर्वों और राष्ट्रीय एकता का सुंदर संदेश दिया। विद्यार्थियों की वेशभूषा, तालमेल और अनुशासन को देखकर सभागार तालियों से गूंज उठा।*शिक्षकों और प्रबंधन ने की सराहना* विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की शिक्षिकाओं मांडवी शर्मा एवं नेहा पंत का कुशल मार्गदर्शन और कड़ा परिश्रम रहा। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने कहा कि समर स्टडी हॉल के विद्यार्थी हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति पर उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button