उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता, 19 लाख के नामों पर उठे सवाल

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ड्राफ्ट मतदाता सूचीजारी कर दी। रिपोर्टर: *रिजवान अहसन**71.33 लाख मतदाता सूची में दर्ज* भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार एसआईआर की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होकर 7 जुलाई को संपन्न हुई थी। इसके बाद मतदाताओं की सूची को कंपाइल कर 14 जुलाई को ड्राफ्ट सूची जारी की गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार ड्राफ्ट सूची में प्रदेशभर के 71,33,785 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।*19 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस* खास बात यह है कि इस सूची में शामिल करीब 19 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म में तमाम तरह की त्रुटियां और विसंगतियां पाई गई हैं। श्री जोगदंडे ने कहा कि इन सभी मतदाताओं को संबंधित ERO की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। त्रुटियों के निस्तारण के लिए 14 जुलाई से 11 सितंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर में कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील, नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर भी कैंप आयोजित होंगे। इस संबंध में सभी DEO को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।*नए नाम जुड़वाने और सुधार की प्रक्रिया* अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे *फॉर्म-6* के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। नाम हटवाने के लिए *फॉर्म-7* और नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए *फॉर्म-8* भरा जा सकता है।निर्वाचन विभाग का कहना है कि पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना ही SIR का मुख्य उद्देश्य है, ताकि आगामी चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।


















