खाली प्लॉट के गड्ढे में डूबे दो बच्चों की मौत पर भावुक हुए महापौर दीपक बाली, पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,शहर में खाली पड़े प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत की घटना पर महापौर दीपक बाली ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महापौर गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बच्चों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने प्रार्थना की। परिजनों का दुख देखकर महापौर भी भावुक हो उठे।महापौर दीपक बाली ने कहा _”यह घटना अत्यंत दुखदाई है। इस क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।”_ उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया जाएगा और शासन स्तर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।महापौर ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने खाली पड़े प्लॉटों के मालिकों से अपील की कि वे अपने प्लॉटों का भरान कराएं और चारदीवारी कराएं। इससे न तो उनमें पानी भरेगा और न ही लोग गंदगी डाल पाएंगे, जिससे आगे ऐसी दुखद दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


















