पीड़िता चाहती है मुकदमा, पुलिस दबाव बना रही समझौते का, महिला पहुंची सी एम् हेल्प लाइन

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,काशीपुर की एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए CM हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पुलिस चौकी बांसफोडान ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया और आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया। वहीं उसका पति दुबई में बंधक बनाकर रखा गया है।*क्या है मामला* मौहल्ला अल्ली खां निवासी अंजुम पत्नी मौ. शानू ने बताया कि उनके पति मौ. शानू को 4 दलालों ने दुबई में नौकरी का झांसा देकर भेजा था। पीड़िता के अनुसार अभियुक्त मुरतकीम पुत्र राददीक, लाडी, मंजीत और जुबैर अंसारी- सभी निवासी जसपुर ने मोटी रकम लेकर फर्जी मेडिकल कराया और दुबई की कंपनी में भेज दिया।अंजुम का आरोप है कि दुबई पहुंचने पर कंपनी ने पति का पासपोर्ट जब्त कर लिया। बीमार होने के बाद भी उनसे भारी काम कराया जा रहा है। जब दलालों से पति को वापस लाने की बात की गई तो उन्होंने पति को बंधक बना लिया और भारत वापस लाने के नाम पर 1 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।*पुलिस पर लापरवाही का आरोप* अंजुम ने बताया कि उन्होंने पहले पुलिस चौकी बांसफोडान में सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद SSP कार्यालय ऊधम सिंह नगर में तहरीर दी गई। SSP कार्यालय ने मामले को कोतवाली काशीपुर के लिए रेफर किया।आरोप है कि पुलिस चौकी बांसफोडान के इंचार्ज ने तहरीर पर FIR लिखने से साफ इंकार कर दिया और चौकी बुलाकर आरोपी चारों दलालों से समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा पीड़िता ने CM हेल्पलाइन 1905 को भेजी शिकायत में मांग की है कि चौकी बांसफोडान को तत्काल उपयुक्त धाराओं व 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के आदेश दिए जाएं। साथ ही चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच, पति को दुबई से सकुशल वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय/दूतावास से संपर्क और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।


















