एलडी भट्ट अस्पताल को मिले 6 विशेषज्ञ डॉक्टर, चेस्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ समेत हुई तैनाती

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय को शासन ने बड़ी राहत दी है। शासन ने चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सकों का स्थानांतरण काशीपुर कर दिया है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।शासन के आदेश के अनुसार उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. चंचल सिंह, उप जिला चिकित्सालय धारचूला से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कमल नयन जोशी, जिला चिकित्सालय नैनीताल से सर्जन डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ (बागेश्वर) से डॉ. अमित कुमार तथा हरिद्वार से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू को काशीपुर भेजा गया है।*दो वरिष्ठ चिकित्सकों की विदाई* दूसरी ओर, अस्पताल में तैनात वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना मिश्रा का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ कर दिया गया है।नए चिकित्सकों की तैनाती के बाद स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और शासन के फैसले की सराहना की है।


















