काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड डे पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने निकाली जागरूकता रैली, मरीजों को बांटे फल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी बोले- नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेजो, हेमा गौतम ने उठाया महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दाकाशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड डे के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत की उत्तराखंड टीम ने सरकारी अस्पताल, रामनगर रोड, काशीपुर में जनजागरूकता रैली एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा मानव सेवा का संदेश देना रहा।

*”नशे के सौदागरों को बख्शा न जाए”: ज़ुबैर सिद्दीकी* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा कि आज नशा समाज के लिए सबसे बड़ी बुराई बन चुका है। नशे की लत से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, परिवार टूट रहे हैं और अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, “नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनों के तहत कठोरतम कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।” उन्होंने आगे कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार, आवश्यक दवाइयाँ और सम्मानजनक व्यवहार मिलना उसका अधिकार है। मरीजों के बीच फल वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। *”नशे का सबसे ज्यादा दंश महिलाएं झेलती हैं”: हेमा गौतम* प्रदेश अध्यक्ष (एस.सी./एस.टी. मोर्चा) हेमा गौतम ने कहा कि नशे का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। अनेक घरों में नशे की हालत में पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देते हैं और कई बार रात के समय घर से बाहर निकाल देते हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि ऐसी पीड़ित महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए तथा घरेलू हिंसा और नशे से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। *नशा मुक्त उत्तराखंड का लिया संकल्प* कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “नशा मुक्त उत्तराखंड” के निर्माण का संकल्प लिया तथा समाज से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी, प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरकान, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष (एस.सी./एस.टी. मोर्चा) हेमा गौतम, जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर शबाना अंजुम, विधानसभा महासचिव जसपुर मोहम्मद गुलफाम, विधानसभा संगठन मंत्री जसपुर मोहम्मद सलीम, ब्लॉक अध्यक्ष जसपुर मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद जीशान एवं मोहम्मद शाहनवाज सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button