काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR अभियान पर हुई चर्चा महापौर दीपक बाली समेत वरिष्ठ नेताओं ने लिया हिस्सा संगठन को मजबूत करने पर बना रोडमैप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में काशीपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में दो दिवसीय प्रवास एवं संगठनात्मक बैठक की योजना-रचना को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई और परिचय बैठक में भी हिस्सा लिया। *SIR अभियान और संगठन मजबूती पर मंथन* बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा SIR अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि “पीएम मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। संगठन को इन उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना है।” *ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद* बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल, जिला महामंत्री अमित सिंह, जिला महामंत्री सुशील सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता *राजेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशांत पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबक्श सिंह बग्गा, गिरीश चंद्र तिवारी, ईश्वर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं बृजेश पाल, जिला कोषाध्यक्ष राजीव ठुकराल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल सिंह जस्सी, पार्षद रवि प्रजापति, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*दो दिवसीय प्रवास की बनेगी रणनीति* बैठक में तय हुआ कि पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। SIR अभियान के तहत विशेष जनसंपर्क चलाकर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। बैठक में सभी ने एक स्वर में संगठन को और गतिशील बनाने तथा 2027 के चुनावों की तैयारियों को धार देने का संकल्प लिया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button