वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी को मिलेगा नया ‘ऑक्सीजन बैंक’! सारंगतालाब में 40 हजार पौधों से विकसित होगा शहर का तीसरा मियावाकी वन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। नगर निगम काशी शहर को हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण की नई पहचान देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सारंगनाथ चौराहा स्थित सारंगतालाब क्षेत्र में शहर के तीसरे मियावाकी वन (अर्बन फॉरेस्ट) की शुरुआत की गई। इस परियोजना के तहत 40 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र भविष्य में एक बड़े ‘ऑक्सीजन हब’ के रूप में विकसित होगा।

इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ प्रदेश के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने पौधरोपण कर किया। पहले दिन पीपल, पाकड़, जामुन, बरगद, गुलमोहर, अमलताश और मौलश्री सहित 20 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मियावाकी तकनीक से तैयार होने वाला यह वन कम समय में घना जंगल का रूप लेगा, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ेगा, वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

सारंगतालाब में विकसित होने वाला यह अर्बन फॉरेस्ट न केवल शहर के पर्यावरण संतुलन को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button