भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए बना राहत का ठिकाना, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने लगाई छबील

काशीपुर /उत्तराखंड / नसरीन खान निशा ),,,,भीषण गर्मी और लू से परेशान राहगीरों को राहत दिलाने के लिए उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने अनूठी पहल की। विद्यालय के प्रेक्षागृह गेट पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर छबील लगाई गई।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
छबील शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने राहगीरों को शरबत पिलाकर किया। इस दौरान दोनों ने कहा कि गर्मी में प्यासे लोगों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
पहली बार शिक्षकों ने की पहल, प्रबंध समिति ने की सराहना
विद्यालय के इतिहास में यह पहला मौका था जब शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुद आगे आकर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की और कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक बलजीत सिंह सुमेरिया के साथ एम. सी. आर्या, सुनील कुमार उपाध्याय, रणधीर सिंह, कौशलेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, दिनेश चंद्र गोस्वामी, नवनीत कुमार, मनोज कुमार विश्नोई, खुशी वेल्फेयर फाउंडेशन अध्यक्षा शालिनी शर्मा, नीलम सूंठा, मनीषा चौहान, कल्पना नौडियाल, पूनम चंयाल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।
पूरे दिन चले इस शिविर में सैकड़ों राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों ने ठंडा शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। शिक्षकों ने कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।


















