काशीपुर-उत्तराखण्ड़
रुद्रपुर सीओ सिटी रहे प्रशांत कुमार ने संभाला काशीपुर-बाजपुर का कार्यभार

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,जिले में पुलिस विभाग के प्रशासनिक फेरबदल के तहत रुद्रपुर के सीओ सिटी रहे प्रशांत कुमार ने आज काशीपुर पहुंचकर काशीपुर-बाजपुर क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
उत्तराखंड पुलिस सेवा के प्रान्तीय पुलिस सेवा अधिकारी प्रशांत कुमार को काशीपुर-बाजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज काशीपुर कोतवाली पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और क्षेत्र की वर्तमान पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली।
कार्यभार संभालने के बाद सीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को बेहतर बनाने के लिए गहन विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।


















