उत्तरप्रदेश

आदर्श नगर पालिका बलरामपुर में 100 दिवसीय सघन टीवी अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका बलरामपुर में 100 दिवसीय सघन टीवी (क्षय रोग) अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना तथा “टीवी मुक्त भारत” अभियान को सफल बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को टीबी से बचाव,इसके लक्षण,जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, यह संदेश भी दिया गया कि समय पर पहचान और सही इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस उपस्थित रहे। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “टीवी मुक्त भारत अभियान” की शपथ दिलाई और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,जिला क्षय रोग अधिकारी बलरामपुर,नगर शिक्षा अधिकारी अरुण मिश्रा सहित नगर पालिका परिषद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने और समाज को टीबी मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जन-जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा,ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button