सेंट जॉन्स मढ़ौली एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन

सेंट जॉन्स मढ़ौली एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पुनीत कपूर,उपाध्यक्ष विजय पेशवानी,सचिव सिद्धांत सिंह, वैभव अग्रवाल को बनाया गया कोषाध्यक्ष ||
बनारस क्लब में सेंट जॉन्स एलुमनाई की बैठक,नई टीम को मिली जिम्मेदारी ||
एलुमनाई एसोसिएशन की साधारण सभा में वार्षिक रिपोर्ट पेश,नए पदाधिकारी चुने गए ||
पूर्व छात्रों ने संभाली कमान,सेंट जॉन्स मढ़ौली एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व ||
वाराणसी :- सेंट जॉन्स मढ़ौली एलुमनाई एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक कचहरी स्थित दी बनारस क्लब लिमिटेड के सभागार में आयोजित हुई | अध्यक्ष अमित लखमानी ने अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने वर्ष 2025-2026 के क्रिया-कलार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं वर्ष पर्यन्त सदस्यों द्वारा संगठन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया | वार्षिक रिपोर्ट सचिव वैभव अग्रवाल ने प्रस्तुत की,कोषाध्यक्ष अमित मोदी ने आय-व्यय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया | चुनाव अधिकारी सचिन अग्रवाल एवं मोहित मेहरा ने वर्ष 2026-2027 के लिए संचालक मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराते हुए पुनीत कपूर को अध्यक्ष,विजय पेशवानी को उपाध्यक्ष, सिद्धांत सिंह को सचिव,वैभव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं कुलदीप सिंह को संयुक्त-सचिव के पद पर चुना गया |
संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक रोहित कपूर ने एसोसिएशन के विस्तार और अब तक के किए कार्यों पर संतोष जताया और पुरातन छात्रों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया | संरक्षक वैभव कपूर ने संस्था में पारिवारिक माहौल बरकरार रखने पर जोर दिया व संरक्षक मनीष माहेश्वरी ने संस्था के उद्देश्य को हर-दम ध्यान में रखने पर बल दिया |
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं संस्था के मुख्य संरक्षक फादर सुसाइ राज विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने सभी सदस्यों को अपने आशीषवचन में संबोधित करते हुए पूर्व छात्रों के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि इनकी उपलब्धियों से स्कूल भी गौरवान्वित होता रहा है उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए समाज के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करने का सुझाव दिया | नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुनीत कपूर ने अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में अपने कार्यकाल के कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की |
साधारण सभा की बैठक में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रोहित कपूर, संरक्षक वैभव कपूर,संरक्षक मनीष माहेश्वरी,आयुष खत्री,गुंजन चांडक, सलिल शाह,अभिषेक मैरोलिया,उदय राजगढ़िया,वरुण मुंद्रा,शाश्वत खेमका, विजय गुप्ता,अपूर्व मित्तल और निशांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ||


















