ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5000 नशीले इंजेक्शन मामले में वांछित युवती गिरफ्तार

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,नशामुक्त देवभूमि’ अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने वाणिज्यिक मात्रा के नशीले इंजेक्शन के दो मामलों में फरार चल रही युवती रमीशा चौहान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
एसपी उधम सिंह नगर के निर्देशों पर चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ विभव सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 24 अप्रैल 2026 को रमीशा चौहान पुत्री देवेंद्र सिंह चौहान, निवासी बांसखेड़ा खुर्द थाना आईटीआई, हाल निवासी डिजाइन सेंटर, मधुबन नगर, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
रमीशा कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत एनडीपीएस और बीएनएस के दो मुकदमों में वांछित थी। 18 नवंबर 2025 को मुख्य अभियुक्त दीपक ठाकुर* के कब्जे से लगभग *5000 से अधिक प्रतिबंधित बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन वाणिज्यिक मात्रा में बरामद किए गए थे, साथ ही जांच के दौरान लगभग 40,000 अन्य नशीले इंजेक्शन भी बरामद हुए थे। इस मामले में सह-अभियुक्त विपुल चौहान को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अभियुक्तों द्वारा ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत किए गए अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी थे। इसके आधार पर मुकदमे में कूटरचना से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। जांच में अभियुक्ता रमीशा चौहान की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद रमीशा के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई नवीन बुधानी, एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल इंदु राणा और पवन नाथ शामिल रहे।


















