अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

धर्म नगरी में अधर्म! जबरन धर्मान्तरण फिर दुष्कर्म, पीड़िता ने रोते हुए परिवार को बताई आपबीती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट

वाराणसी: सिगरा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन धर्मांतरण करवाने और दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने उसके साथ हुई इस वारदात को अपने परिवार को बताया। इसके बाद परिवार की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सिगरा थाना पुलिस ने मोहम्मद रुस्तम नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कैंट थाना क्षेत्र के गडैया गोसियाना इलाके का रहने वाले रुस्तम ने एक हिंदू लड़की को बहला फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ अंबेडकर नगर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, वापस वाराणसी आने के बाद पीड़िता ने पूरी आप बीती अपने परिवार को बताई, जिसके बाद परिवार की तरफ से लिखित तहरीर मिलने के बाद सिगरा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोली पुलिस
सिगरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के परिवार की तरफ से 21 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने उसे 22 अप्रैल को बरामद कर परिवार को सौंप दिया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने गुमसुदगी का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया। वहीं, पीड़िता ने घर वापस आने के बाद रोते हुए अपने परिवार से अपनी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार ने 23 अप्रैल को एक बार फिर से पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

मजार पर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल गई थी और उसका भाई उसे छोड़ने के बाद घर चला गया, जिसके बाद मोहम्मद रुस्तम विद्यालय आया और पीड़िता को घूमने के बहाने लेकर चला गया। पीड़िता ने बताया कि वह उसे बहला फुसलाकर अंबेडकर नगर ले गया और एक मजार पर पानी पिलाने के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया और जबरन उसकी मर्जी के बिना धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा।

आंबेडकर नगर के होटल में दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका नाम बदलकर आफरीन बानो रख दिया और उसी नाम से एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर एक होटल के कमरे में रूम लेकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। वहीं, आरोपी ने उसके फर्जी कागजात बनवाकर अंबेडकर नगर कोर्ट में कोर्ट मैरिज करने की कोशिश की। इस दौरान शोर मचाने के बाद एक अधिवक्ता को शक हो गया और पूछताछ के दौरान आरोपी वहां से भाग निकला।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार की तरफ से सिगरा थाने पर एक तहरीर दी गई, जिसके बाद बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही ह

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button