वाराणसी/उत्तरप्रदेश

चाँदमारी में हरे कृष्ण ज्वेलर्स का नौवें शोरूम का भव्य उद्घाटन,ग्राहकों के लिए खास ऑफर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरे कृष्ण ज्वेलर्स की नई शाखा शुरू,सोने-हीरे पर शानदार छूट ||

हरे कृष्ण ज्वेलर्स ने चाँदमारी में खोला नया शोरूम, उद्घाटन पर आकर्षक ऑफर्स की भरमार ||

ग्राहकों को मिलेगा बेहतर अनुभव हरे कृष्ण ज्वेलर्स का नया शोरूम चाँदमारी में शुरू ||

वैवाहिक सीजन से पहले हरे कृष्ण ज्वेलर्स का बड़ा तोहफा,नई शाखा के साथ स्पेशल डिस्काउंट ||

वाराणसी :- चाँदमारी क्षेत्र में हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शोरूम का भव्य उद्घाटन 21अप्रैल 2026 मंगलवार को संपन्न हुआ | इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि शियाराम जो कृष्ण ज्वेलर्स के सबसे वरिष्ठ सदस्य एवं कार्य अधिकारी हैं उनके कर कमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से चाँदमारी (स्टेट बैंक के सामने) में इस नई शाखा का शुभारंभ किया गया है | उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई है जिसमें 10 ग्राम के सोने के आभूषणों की बनवाई पर 30 प्रतिशत की सीधी छूट एवं डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जा रही है साथ ही पुराने सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा |

संस्था से जुड़े चेतन अग्रवाल ने जानकारी दी कि आगामी त्योहारों एवं वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है | इसमें हीरे की अंगूठियां,कपल एंगेजमेंट बैंड,नोजपिन,हल्के वजन के नेकलेस सेट और डायमंड चूड़ी सेट विशेष रूप से ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं उन्होंने बताया कि प्रत्येक डायमंड ज्वेलरी के साथ आईजीआई सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है जिससे ग्राहकों का विश्वास और उत्साह दोनों बढ़ रहा है |

कार्यक्रम के अंत में रौनक अग्रवाल ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों,ग्राहकों,पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर चेतन अग्रवाल,रुपिका अग्रवाल,कोमल अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button