वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में आइसीएआइ का पीयर रिव्यू ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न,विशेषज्ञों ने साझा किए अहम दिशा-निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए पीयर रिव्यू पर विशेष प्रशिक्षण वाराणसी में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित ||

आइसीएआइ वाराणसी शाखा का आयोजन पीयर रिव्यू और एथिकल स्टैंडर्ड्स पर गहन चर्चा ||

ऑडिट गुणवत्ता सुधार पर जोर,पीयर रिव्यू ट्रेनिंग में विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक सुझाव ||

नैतिक मानकों और प्रोफेशनल उत्कृष्टता पर फोकस,वाराणसी में सीए प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न ||

वाराणसी :- दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की नई दिल्ली द्वारा आयोजित तथा वाराणसी शाखा द्वारा एक दिवसीय परीक्षण कार्यक्रम समीक्षा(पीर रिव्युवर) का आयोजन महमूरगंज स्थित होटल बालाजी पैलेस में किया गया जिसका विषय ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर पीर रिव्युवर था | कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने स्वागत भाषण द्वारा किया एवं अध्यक्षता शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए प्यारे कृष्णा अग्रवाल एवं शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए अलोक शिवाजी ने किया | कार्यक्रम का संचालन सीए शिवांगी रूंगटा और सीए स्वाति अग्रवाल ने किया | प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता सीए हिमांशु अग्रवाल ने बताया की पीर रिव्यू मतलब सहकर्मी समीक्षा उन्होंने बताया किन किन फर्मों को पीर रिव्यू ऑडिट करवाना अनिवार्य है उन्होंने विस्तार से बताया कि किन फॉर्म में पीर रिव्यू ऑडिट के लिए अप्लाई किया जाएगा और क्या क्या सूचनाएं देनी होगी |

कार्यक्रम में द्वितीए सत्र में स्वागत भाषण सीए विकास द्विवेदी ने दिया द्वितीय सत्र के वक्ता सीए रविंद्र कुमार गौर ने बताया की पूरी फर्म के नियम जैसे लीडरशिप, स्टाफ ट्रेनिंग,एथिक्स,क्लाइंट चुनना | हर एक फाइल के नियम जैसे ऑडिट प्लानिंग,सुपरविजन,पार्टनर रिव्यू, डॉक्यूमेंटेशन | फर्म ने इन दोनों की पॉलिसी बनाई,स्टाफ ने फॉलो किया और प्रूफ फाइल में रखा उसी के उपरांत तीसरे सत्र के वक्ता सीए नकुल अरोरा ने बताया की कंप्लायंस के साथ एथिकल स्टैंडर्ड्स का मतलब है नैतिक मानकों का पालन करना ये हर प्रोफेशनल सीए डॉक्टर, वकील,टीचर सब पर लागू होता है | काम में “क्या सही है क्या गलत” ये तय करने वाले नियम आइसीएआइ के हिसाब से पांच बुनियादी एथीकल स्टैंडर्ड्स |

(1)- इंटेग्रीटी-ईमानदारी
(2)- ओब्जेक्टिविटी- निष्पक्षता
(3)- प्रोफेशनल कम्पटीन्स -पेशेवर योग्यता
(4)- कॉन्फिडेंटिलिटी – गोपनीयता
(5)- प्रोफेशनल बिहेवियर – पेशेवर व्यवहार

प्रथम सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय एवं द्वितीय सत्र के में शाखा कोषाध्यक्ष नमन कपूर ने किया |

इस कार्यक्रम में शाखा कार्यकरणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय,पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह,सीए शिशिर उपाध्याय, सीए सौरभ शर्मा,सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए सोम दत्त रघु,सीए कैलाश नाथ यादव,सीए कमलेश अग्रवाल,सलोनी आदि लोग उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button