लखनऊ-उत्तरप्रदेश

अंबेडकर जयंती के जिला गांव गांव पहुंचकर मंत्री एके शर्मा ने किया जनसंवाद

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

समता मूलक समाज के प्रेरक थे डॉ. भीमराव अंबेडकर: मंत्री श्री ए के शर्मा

सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ विकास की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

लखनऊ, 15 अप्रैल 2026

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दुबारी, परसिया, महुआ सहित अन्य गांवों में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए जनसंवाद स्थापित किया।इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, बल्कि समता, न्याय और सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक एवं प्रेरणास्रोत थे। उनके विचारों ने समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा और अधिकार दिलाने का कार्य किया।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने आगे विस्तार से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांवों और शहरों में समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण, विद्युत आपूर्ति की दिशा में निरंतर सुधार, हर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा तथा स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधीकरण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button