AIRA NEWS NETWORK – जल जंगल जमीन बचाओ अभियान पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा वेबिनार आयोजित किया। वेबिनार में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर परिचर्चा हुई जिसमें सभी मेहमानों ने अपनी बात अपने सुझाव रखे। वेबिनॉर् में दिल्ली से जुड़े कुलभूषण मिश्र ने सभी को किसी के भी जन्मदिन पर उपहार स्वरूप एक पौधा भेंट करने का सुझाव दिया। सभासद सूरज सिंह ने अपने वार्ड में एक एक पौधा सभी परिवारों को देने का वचन दिया।
कार्यक्रम में बीआरएस प्रमुख डाल चंद्र ने जंगल बचाने हेतु बड़ा अभियान चलाने का आवाहन किया। केंद्रीय प्रवक्ता ने बुंदेलखंड के जंगलों में लगी आग और सरकार द्वारा बक्सवाहा के जंगल को काटने के आदेश को लेकर चिंता व्यक्त की। इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि और सतींद्र तिवारी ने भी वेबिनोर मे शामिल हो अपने विचार रखे। भिंड से मोनू जी ने पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रवीण पांडेय ने वेबिनार प्रतिभागियों साथियों का आभार प्रकट किया l वेबीनार बुन्देलखण्ड के सभी जिलों , दिल्ली व देश अन्य कोनो से भी पर्यावरण विद जुड़े रहे l


















