वाराणसी के दो युवा मुक्केबाज नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित

नागपुर में चमकेगा काशी का दम, दो खिलाड़ी यूपी टीम में शामिल ||
एमएसवी बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता में चयन ||
रुद्र पांडेय और जागृति यादव यूपी टीम से खेलेंगे नेशनल मुक्केबाजी ||
वाराणसी के मुक्केबाजों को मिली बड़ी उपलब्धि,कोच ने जताई खुशी |
वाराणसी :- सातवीं जूनियर अंडर 17 गर्ल्स और बॉयज़ नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता जो की नागपुर महाराष्ट्र में हो रही है | इस प्रतियोगिता में एमएसवी बॉक्सिंग अकादमी वाराणसी के दो खिलाड़ी रुद्र पांडेय 80+ किलो भार वर्ग जागृति यादव 57 से 60 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की तरफ़ से खेलने के लिये यूपी की टीम में किया गया है इनके कोच दिलीप कुमार सिंह ने कहा इन दोनों बच्चियों को ढेरों आशीर्वाद और ढेरों शुभकामनाओं सहित मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ |
खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर इनके कोच दिलीप कुमार सिंह व एकेडमी के मुख्य सरंक्षक शशिकांत पांडेय ने बधाई दी और ज़िला मुक्केबाज़ी संघ की अध्यक्षा नीलू मिस्र ने भी बधाई तथा महासचिव बॉक्सिंग फ़ैडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रमोद कुमार ने बधाई दी और इनके उज्वल भविष्य के लिये आशीर्वाद दिया ||


















