बिहार
Trending

जाप सुप्रिमो पप्पू यादव के लिए यूथ इंडिया लिखेगा महामहिम को 100 मी. का पत्र

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

दरभंगा: यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन बेनीपुर स्थित कार्यालय पर किया गया। इस दौरान बिहार के स्वास्थ्य सिस्टम को ले बिहार सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि बिहार में पंचायत स्तर पर स्वास्थय की कोई सुविधा नहीं है। सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र को सिर्फ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का नया नाम देकर बैनर लगा दिया गया है। आज भी सभी जगहों का हालात बद से बदतर है।


वहीं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़ा किया गया। श्री यादव ने कहा कि बिहार में समाजसेवा करने वाले को जेल एवं स्वास्थय व एम्बुलेंस माफियाओं को बड़ा-बड़ा पद दिया जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार को जनता की कितनी चिंता है। जब बाढ़ हो या कोरोना पुरे बिहार में कोई जनता के लिए काम करने वाला है तो वह है सिर्फ पप्पू यादव जो आजतक ना जात देखा ना धर्म सिर्फ लोगों को सेवा भाव से देखा फिर भी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसे जनसेवक को गिरफतार कर रखी है यह कहीं ना कहीं निंदनीय है। यूथ इंडिया लगातार पप्पू यादव की रिहाई की मांग करते आ रही है।

पुरे बिहार से यूथ इंडिया का सदस्य लगातार महामहिम को पत्र लिखकर रिहाई की मांग कर रही है। अभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए आवाज बुलंद किया जाता है, लेकिन अगर जल्द पप्पू यादव को रिहा नहीं किया जाता तो लॉकडाउन खुलते ही पुरे बिहार में संगठन के माध्यम से जन आंदोलन किया जाएगा और महामहिम को करीब 100 मी. का रिहाई पत्र लिखा जाएगा जो इतिहास में शायद पहली बार है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को मधुबनी जिला अध्यक्ष सह पुर्व सैनिक ललन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, संयोजक कृष्ण यादव, आदि ने भी संबोधित किया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button