इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट और वाराणसी यूनिटी के बीच होगी खिताबी जंग

आरपीएल के मैदान पर पहुँचे दिग्गज खिलाड़ी ||
वाराणसी :- सिगरा स्थित सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोटरी क्लब बनारस द्वारा आयोजित रोटरी प्रीमियर लीग (आरपीएल) में रविवार को सेमीफाइनल मैचों का रोमांच रहा | कड़ी स्पर्धा में रोटरी क्लब इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट,रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल,रोटरी क्लब वाराणसी यूनिटी और रोटरी क्लब रुद्राक्ष की टीमें सेमीफाइनल में पहुँचने में कामयाब रही जिसमें इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट एवं वाराणसी यूनिटी की टीम ने अपने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई |
पहले सेमीफाइनल में रोटरी क्लब वाराणसी यूनिटी ने रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल पर छह विकेट से जीत दर्ज की | सेंट्रल के 88 रनों के जवाब में यूनिटी ने 4 विकेट खोकर 93 रन बनाए यूनिटी के वल्लभ सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए | दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रोटरी क्लब इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट ने रोटरी क्लब वाराणसी रुद्राक्ष को 31 रनो से हराया | एकेडमिया के 127 रनों के जवाब में रुद्राक्ष की टीम सिर्फ 96 रन ही बना सकी और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी एकेडमिया के इमरान खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया | इसके पूर्व लीग मैच में वाराणसी यूनिटी ने रोटरी काशी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं वाराणसी सेंट्रल ने वाराणसी गंगा को हराया वाराणसी रुद्राक्ष ने बनारस शाइन को हराया |
समाचार लिखे जाने तक इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट और वाराणसी यूनिटी के बीच फाइनल मुकाबला जारी रहा |
मंत्री रवींद्र जायसवाल,ओलंपियन धनराज पिल्लई,कर्ण शर्मा जैसे दिग्गज पहुँचे आरपीएल के मैदान
मैच में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वत्रंत प्रभार रवींद्र जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे | विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री, पूर्व ओलंपियन धनराज पिल्लई,पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह उपस्थित रहे | इस मौके पर ओलंपियन ललित उपाध्याय,आईपीएल स्टार कर्ण शर्मा, एथलीट एवं अर्जुन अवार्डी बहादुर सिंह,नीलू मिश्र,पूर्व क्रिकेटर धर्मेन्द्र मिश्रा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को रोटरी बनारस की ओर से स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया | स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विजय जायसवाल,मनीष पाण्डेय,राजेश कोचड़, आलोक पारिख,नीरज अग्रवाल,शाश्वत श्रीवास्तव आशीष केशरी आदि शामिल रहे |
संचालन मुकेश पाठक ने किया | इस डॉ. कर्मराज सिंह,डॉ.पीयूष रंजन सिंह,डॉ. विक्रांत सिंह,सुशील राय,अंकुर चढ्डा, यश जायसवाल,संतोष कश्यप आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे ||


















