ओ ग्रोव चिल्ड्रेन एकेडमी में रिजल्ट समारोह मे वृद्धि श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत के साथ किया टॉप

वृद्धि प्रथम,रिया द्वितीय और आलिया तृतीय रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन समारोह में चमके छात्र-छात्राएं,टॉपर्स को किया गया सम्मानित ||
ओ ग्रोव चिल्ड्रेन एकेडमी का शानदार परिणाम,मेधावी छात्रों को मिला सम्मान ||
95.6 प्रतिशत अंक के साथ वृद्धि श्रीवास्तव अव्वल,विद्यालय में मनाया गया उपलब्धि समारोह
वाराणसी :- विनायका स्थित ओ ग्रोव चिल्ड्रेन अकेडमी के वर्ष 2025-26 रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन समारोह में क्लास सिक्स की छात्रा वृद्धि श्रीवास्तव D/o शशि वर्मा एडवोकेट ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक,द्वितीय रैंक छात्रा रिया मिश्रा 89.0 प्रतिशत एवं तृतीय रैंक छात्रा आलिया बतूल 86.0 प्रतिशत अंक प्राप्त किया | इस अवसर पर प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रैंक प्राप्त छात्रों को स्कूल के चेयरपर्सन देवी रानी गुप्ताजी, प्रिंसिपल शालिनी वर्मा, को-ऑर्डिनेटर श्रीमती दीपिका,क्लास टीचर नेहा यादव एवं समस्त अध्यापकों के कर कमलों द्वारा स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र इत्यादि बच्चों को भेंटकर सम्मानित किया गया एवं सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया |
इस अवसर पर प्रिया श्रीवास्तव प्रो0 श्याम वित्तीय परामर्श केंद्र,महजबी बानो, उपाध्यक्ष इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन एडवोकेट शशि वर्मा,सरिता मिश्र,डॉ ए पी मिश्र एवं तमाम अभिभावकगण उपस्थित रहे | यह जानकारी उपाध्यक्ष इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन एडवोकेट शशि वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्कूल की को-ऑर्डिनेटर दीपिका गुप्ता ने दी ||


















