बिहार
Trending

ग्रामीणों ने लगाया राशन वितरण में गड़बड़ी एवं दुर्व्यवहार के आरोप

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बारसोई के लगुआ पंचायत अंतर्गत लगुआ गांव मै जन वितरण प्रणाली दुकानदार रजिया खातून के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है, शिकायत में कहा की जन वितरण प्रणाली द्वारा घटिया अनाज के साथ–साथ वजन में चोरी की जा रही है, 1, किलो अनाज कम देने का आरोप जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध लगाया।


जिसके आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल मंगलवार को लगुआ गांव पहुंचकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता रजिया खातून के दुकान की जांच की तथा स्थानीय लाभार्थी से बारी बारी से पूछताछ की, पूछताछ के दौरान सभी ने उक्त डीलर के खिलाफ बताया की डीलर द्वारा काफी मनमानी की जा रही है तथा कम अनाज दिए जा रहे हैं।


इतना ही नहीं उक्त डीलर के मनमानी का विरोध करने पर डीलर द्वारा धमकी भी दी जाती है कि जहां जाना है जाओ मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, मेरा पहुंच ऊपर तक पहुंच है स्थानीय वार्ड सदस्य मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि डीलर की मनमानी काफी चरम सीमा पर है डीलर द्वारा जो अनाज दिया जा रहा है वह काफी निम्न किस का है गाय, बकरी भी नहीं खाएगा वही इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल ने जांच उपरांत बताया कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेता रजिया खातून को कारण बताओ नोटिस जारी की जा रही है तथा अग्रसर कार्रवाई की जाएगी।

कटिहार सुमन मिश्रा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button