गाजीपुर में अवैध तमंचा रखने वाले युवक को थाना सैदपुर पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर थाना सैदपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नफर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर गोलू यादव उर्फ आशुतोष यादव (20 वर्ष), पुत्र बनवारी यादव, निवासी होलीपुर, थाना सैदपुर को गंगा पुल के नीचे, वार्ड नं. 15, सुभाष नगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 01 अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और 01 अदद अवैध जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया। उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।


















