उत्तरप्रदेश
सहारानपुर: कचहरी में घूमते फर्जी दरोगा कासिम गिरफ्तार, वर्दी पहनकर शादी के बहाने किया छल

सहारानपुर में थाना सदर बाजार पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को कचहरी से गिरफ्तार किया। युवक वर्दी पहनकर कचहरी में घूम रहा था और अपनी शादी के लिए लड़की पक्ष को बुला रहा था। उसने अपनी तैनाती सहारानपुर में बताई थी।
कचहरी सुरक्षा में तैनात असली पुलिस कर्मी को शक हुआ और सदर पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक कासिम को पकड़ लिया। फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


















