नवनिर्माण के 09 वर्ष “विकास की गति अपार – डबल इंजन सरकार”

देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति की चर्चा हो रही है: वित्त मंत्री
उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर शांति कायम हुई जिससे विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ा: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
18452 मजरों को विद्युत कनेक्शन करके एक करोड़ अठारह हजार लोगों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई: सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश सरकार में 09 लाख लोगों को वर्तमान सरकार ने सरकारी नौकरी दी है: वित्त मंत्री
प्रदेश की कृषि विकास दर 08 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
आयुष्मान योजना अंतर्गत सात करोड़ लोग इस योजना से इलाज कराके लाभांवित हुए हैं: प्रभारी मंत्री
हम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं: प्रभारी मंत्री
आज घरौंनी से महिलाओं को मालिकाना हक दिया गया है : प्रभारी मंत्री
पहले महिलाओं की पुलिस में संख्या लगभग दस हजार थी लेकिन हमने अपनी आधी आबादी को बड़े मौके देते हुए चालीस हजार से ज्यादे महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया है: संसदीय कार्य मंत्री
पहले प्रदेश को बीमारू राज्य की संज्ञा दी गई थी लेकिन आज हम देश के सभी प्रमुख राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर चुके हैं: वित्त मंत्री
काशी में विगत 09 वर्षों में 35 हजार करोड़ के 486 परियोजनाओं को पूरा करके लोगों को लाभांवित किया गया है तथा अठारह हजार के कार्य गतिमान हैं: प्रभारी मंत्री
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री माननीय सुरेश खन्ना द्वारा सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पर गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में 18 से 26 मार्च तक आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए 19 मार्च 2017 को वर्तमान सरकार ने शपथ लिया था तब से नौ वर्षों का यह कार्यकाल उत्तर प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम कार्यकाल साबित हुआ है। जनता का परसेप्शन तुरंत नहीं बदलता बल्कि यह कानून, विकास तथा रोजगार से होता है। आज उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर शांति कायम हुई जिससे विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ा। वर्ष 2016 के तुलना में अपराधों में बड़े स्तर पर कमी करते हुए हम उद्यमियों का विश्वास जीतने में सफल रहे। हम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं। 267 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कानून का बिंदुवार आंकड़ों को जनता के समक्ष रखा गया। उन्होंने बताया 6 नए नारकोटिक्स थाने तथा सभी जगहों पर साइबर सेल का गठन किया गया। पहले महिलाओं की पुलिस में संख्या लगभग दस हजार थी लेकिन हमने अपनी आधी आबादी को बड़े मौके देते हुए चालीस हजार से ज्यादे महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया है। कृषि विकास दर 08 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है। सरकार अपनी सभी योजनाओं में उत्पादन को बढ़ाकर कई योजनाओं तथा उत्पादों में प्रथम स्थान हासिल की है। आज जैविक खेती करने वालों की संख्या यहां 35 हजार हो गई है जो अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की बात करते हुए बताया कि आज निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। पहले प्रदेश को बीमारू राज्य की संज्ञा दी गई थी लेकिन आज हम देश के सभी प्रमुख राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हुई लेकिन तत्कालीन सरकार ने पौने दो साल के कार्यकाल में एक भी व्यक्ति को आवास नहीं मिला लेकिन योगी सरकार आने के बाद 22 लाख लोगों को आवास मुहैया कराया गया है। ये उत्तर प्रदेश की सरकार है जो सत्ता में आने के बाद छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर लाया है, ये आंकड़ा नीति आयोग ने दिया है। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालयों की संख्या बढ़ाकर ओडीएफ को बढ़ावा दिया गया। पहले महिलाओं को गिले लकड़ी पर खाना बनाना पड़ता था लेकिन उज्जवला योजना से लगभग दो करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया। 18452 मजरों को विद्युत कनेक्शन करके एक करोड़ अठारह हजार लोगों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। आज हर घर नल योजना से सभी को शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। गंभीर रोगों से निदान में लोग बर्बाद हो जाते थे लेकिन आयुष्मान योजना से पांच लाख तक मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ तीस लाख लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है तथा सात करोड़ लोग इस योजना से इलाज कराके लाभांवित हुए हैं। आज घरौंनी से महिलाओं को मालिकाना हक दिया गया है जिससे अनावश्यक विवाद से उनको बचाया जा सके। उन्होंने अंग्रेजी की प्रमुख लाइन ‘सच ए मैन कम्स विदिन सेंचुरीज’ बोलकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के कार्यों को तारीफ की। काशी में विगत 09 वर्षों में 35 हजार करोड़ के 486 परियोजनाओं को पूरा करके लोगों को लाभांवित किया गया है तथा अठारह हजार के कार्य गतिमान हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 1800 करोड़ के कार्य पूरे कराए गए हैं तथा 914 करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। काशी को नया स्वरूप देने का कार्य हुआ है। 2016 – 2017 ने तीन लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया जाता था लेकिन वर्तमान बजट मैने 09 लाख 18हजार करोड़ का प्रस्तुत किया है जो हमारे कार्यों को बताती है। देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति की चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में 09 लाख लोगों को वर्तमान सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। एक लाख सैंतालीस हजार लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ दिया गया है। बिना थके तथा बिना रुके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा कार्य करते हुए देश को पांच ट्रिलियन तथा प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास चल रहे।
विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य हेतु लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें शिक्षा विभाग में सुशील कुमार, अजय कुमार, अनुराग पाण्डेय, मत्स्य विभाग से मत्स्य कियोस्क के निर्माण हेतु 06 लाख का चेक मंजू देवी को, आजीविका मिशन से ऊषा देवी, पूनम रानी, मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत सुमन देवी, किरण देवी, प्रीति देवी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत रामसूरत पटेल, अर्जुन विश्वकर्मा, राशन कार्ड लाभार्थी विजय लक्ष्मी, कृषि विभाग से ब्रजभूषण सिंह, आइसीडीएस अंतर्गत 350 लोगों को किट, पशुपालन से देवेंद्रनाथ को बकरी पालन हेतु, श्रम विभाग से रविन्द्र पटेल, नेडा से सत्यप्रकाश को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। वित्त मंत्री द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत वोकल फार लोकल अभियान अंतर्गत आराजी लाइन ब्लॉक में इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का बटन दबाकर उद्घाटन किया गया जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। सीएम उद्यमी योजनांतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को चेक भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री द्वारा वाराणसी संसदीय जनसंपर्क कार्यकाल, भेलूपुर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से आए जनता जनार्दन की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता करते हुए उनका निवारण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी राम, सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन कुमार, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


















