पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी जनसुनवाई कार्यक्रम

वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये सकल राजस्व आवश्यकता / टैरिफ याचिका, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये वार्षिक परफॉरमेंस रिव्यू, तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये टू-अप याचिका पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई सोमवार, दिनांक 23 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयुक्त सभागार, वाराणसी (उoप्रo) में सम्पन्न हुई।
इस जनसुनवाई की अध्यक्षता माननीय श्री अरविन्द कुमार, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग, लखनऊ एवं शम्भु कुमार, प्रबन्ध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा की गयी। आयोग की ओर से डा० संजय कुमार सिंह, सदस्य महोदय तथा श्री सुमीत कुमार अग्रवाल, सचिव महोदय भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मुख्यालय एवं वाराणसी क्षेत्र प्रथम एवं द्वितीय से सम्बन्धित समस्त उच्च अधिकारीगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी वित्तीय वर्ष हेतु विद्युत उपभोक्ताओं से टैरिफ निर्धारण पर सुझाव एवं मत प्राप्त करना था। प्रबन्ध निदेशक द्वारा पूर्वांचल डिस्कॉम से सम्बन्धित वाणिज्यिक एवं तकनीकी आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इस जनसुनवाई में विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं, औद्योगिक संगठनों, इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन, स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन, विद्युत उपभोक्ता परिषद एवं आर0डब्ल्यू0ए0 (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अपनी विद्युत सम्बन्धित समस्याओं एवं टैरिफ निर्धारण हेतु सुझाव प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं किये जा रहे सार्थक प्रयासों का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।
माननीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग, लखनऊ द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक नेतृत्व एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उनके द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के समस्त 21 जिलों से आये सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं एवं हितधारकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने सक्रिय सहभागिता कर जनसुनवाई कार्यक्रम को सफल बनाया।




























