STF का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनाकर पेपर सॉल्वर गैंग सक्रिय, एक गिरफ्तार

अमेठी, गुरुवार। (लखनऊ) की टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर परीक्षा में पास कराने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो इस गिरोह से जुड़ा हुआ था। STF के मुताबिक, यह गैंग अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था और इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर सॉल्वर उपलब्ध कराता था।
जांच में सामने आया है कि गिरोह संगठित तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करता था। आरोपियों के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश के लिए STF की टीमें सक्रिय हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी


















