एनबीसी बेयरिंग ने ग्राहकों को जोड़ा, साझा किए अनुभव और समाधान
वाराणसी। सी.के. बिरला ग्रुप की प्रमुख कम्पनी एनबीसी बेयरिंग द्वारा शुक्रवार को शहर के मैदागिन स्थित होटल त्रिदेव में ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी दीपेश पाण्डेय तथा स्थानीय विक्रेता मेसर्स दी कुमार मिल स्टोर्स, काशीपुरा की ओर से बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राहकों को बेयरिंग से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई।इस अवसर पर दीपेश पाण्डेय ने बेयरिंग के सही उपयोग, लगाने की विधि तथा उसके रख-रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि बेयरिंग को सही तरीके से स्थापित किया जाए और समय-समय पर उसका रख-रखाव किया जाए, तो मशीनों की कार्यक्षमता कई गुना बढ़ाई जा सकती है और अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि गलत स्थापना और उचित चिकनाई की कमी के कारण बेयरिंग जल्दी खराब हो जाती हैं, जिससे उत्पादन कार्य प्रभावित होता है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों जैसे वाहन उद्योग, कृषि यंत्र, मशीनरी और लघु उद्योगों में बेयरिंग की बढ़ती आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। कम्पनी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में अशोक लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स व सोनालिका समूह सहित कई प्रमुख कम्पनियों में एनबीसी बेयरिंग की मूल उपकरण निर्माता के रूप में आपूर्ति की जा रही है, जो कम्पनी की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।ग्राहक बैठक में उपस्थित ग्राहकों ने अपने अनुभव साझा किए और बेयरिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी समस्याओं पर सवाल भी पूछे। कम्पनी के अधिकारी ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए व्यावहारिक समाधान बताए। इस दौरान ग्राहकों को बेहतर सेवा और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम के अंत में स्टॉकिस्ट दी कुमार मिल स्टोर्स के राजेश अग्रहरि एवं दीपेश पाण्डेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे ग्राहकों को नवीनतम तकनीक और उत्पादों की जानकारी मिलती रहे। उन्होंने ग्राहकों से कम्पनी के साथ निरंतर जुड़े रहने और गुणवत्ता युक्त उत्पादों का उपयोग करने की अपील की।


















