काशीपुर-उत्तराखण्ड़

छात्र एवं उसके पिता पर जानलेवा हमला करने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,, स्कूल से ghar आ रहे छात्र और उसके पिता के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मौ. विजय नगर, नई बस्ती, काशीपुर निवासी शायरा पत्नी मुस्तकीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र कामिल अपने दोस्त अरशू व समर के साथ दिनांक 12.3.2026 को 7.30 बजे स्कूल की तरफ से आ रहा था कि तभी आजम, अरशद, फैजान और शाने आलम वहां आये और बिना किसी करण उसके पुत्र के साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उसके पुत्र ने गाली देने को मना किया तो उक्त चारों ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
शायरा ने बताया कि इसके बाद शाने आलम की दादी उल्टा उसके पुत्र की शिकायत करने उसके घर आयी। कुछ देर बाद उसके पति मुस्तकीम अपने घर आ रहे थे तो शाने आलम, फैजान, अरशद, आजम ने उसके पति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। वह अपने पति को लेकर अस्पताल गई जहां उसके पति के सिर पर चार टांकें आये हैं।
शायरा ने कहा कि उक्त लोग अब भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
शायरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 4 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गिरीश चन्द्र आर्य के सुपुर्द की है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button