काशीपुर-उत्तराखण्ड़

सांसद अजय भट्ट विधायक चीमा और मेयर बाली ने ध्वजारोहन कर किया चेती मेले का शुभारम्भ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,, काशीपुर के ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी मंदिर (उज्जैनी शक्तिपीठ) में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चैती मेले का वृहस्पतिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। सांसद अजय भट्ट ने पूजा-अर्चना के उपरांत ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को भारतीय नववर्ष व चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली एवं कांग्रेसी नेता एनसी बाबा सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ मेला परिसर के मुख्य द्वार पर फीता काटा। इसके बाद मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और ध्वज फहराकर मेले की शुरुआत की गई।
मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने मंत्रोच्चार के बीच एनसी बाबा, उनकी पत्नी श्रीमती कामाक्षी सिंह समेत अन्य अतिथियों को पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूप सभी भक्तों को नौ दिव्य गुणों का आशीर्वाद प्रदान करें और उनके जीवन की समस्त बाधाओं को दूर करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इसका आनंद लें और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
बताया गया कि यह मेला लगभग एक माह तक चलेगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पंडा परिवार से गोपाल अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, शिवदत्त अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button