वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी से पूरे विश्व में स्थापित होगा सनातन धर्म का दूतावास – डाक्टर संतोष आचार्य

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशी से विश्व में फैलेगा सनातन धर्म का संदेश,विश्व सनातन संस्थानम न्यास का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित ||

वाराणसी में बनेगा सनातन धर्म का वैश्विक केंद्र,विश्व सनातन संस्थानम न्यास की बड़ी घोषणा ||

रामनगर में विश्व सनातन संस्थानम न्यास का सम्मेलन,देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए बनेगा शिव शक्ति साधना केंद्र ||

संयुक्त राष्ट्र में पंजीकरण की तैयारी,काशी से विश्व स्तर पर सनातन संगठन विस्तार की योजना ||

वाराणसी :- विश्व सनातन संस्थानम न्यास की ओर से 15 मार्च रविवार को रामनगर टेंगरा मोड़ स्थित पालकी गेस्ट हॉउस मे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया | कार्यकर्त्ता सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान डाक्टर संतोष आचार्य ने पत्रकार वार्ता मे मीडिया को बताया कि यह संस्था पूरे विश्व में सनातन धर्म का एक दूतावास बनाने जा रहा रहा है जिसका केंद्र विश्व की सांस्कृतिक एवं धार्मिक और प्राचीन नगरी काशी (वाराणसी) में होगा |

जल्द ही इसे संयुक्त राष्ट्र संघ से भी रजिस्ट्रेशन कराने का कार्य किया जाएगा इसके साथ ही पूरे भारत वर्ष के हर प्रान्तों में इसकी शाखाएँ होंगी जिसमें साधना, ध्यान,योग और साथ में आधुनिक एवं पारंपरिक विषयों की शिक्षा,स्वास्थ्य, चिकित्सा,वृद्धाश्रम,गौशाला के साथ पूरे भारत में संगठनात्मक विस्तार भी किये जायेंगें जिसमें संस्था के सारे सदस्य आदिगुरु शंकराचार्य एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती को आदर्श मानकर पूरे भारत में सनातन धर्म को और मजबूत करने का कार्य करेंगे |

विश्व सनातन संस्थानम के आश्रमों का जो निर्माण होगा वो शिव शक्ति साधना केंद्र के नाम से जाना जाएगा | इस आश्रम में देश विदेश से आए श्रद्धालुओं और दार्शनिकों को आश्रम में रहने से लेकर भोजन तक कि सारी सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी |

इस संस्था के संरक्षक मंडल में जिला जज श्याम बाबू,आइएएस अभिषेक सिंह, आइपीएस कृपाशंकर सिंह,प्रो.शंकर कुमार मिश्र तथा न्यास के अध्यक्ष डाक्टर संतोष आचार्य,उपाध्यक्ष अंजू सिंह,सचिव शुभा सूर्यवंश,कोषाध्यक्ष डाक्टर हिमांशु शेखर सिंह तथा सदस्य के रूप में गुजरात से यशराज जी गोहिल एवं असम से लीमा महानता हैं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button