वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा परिविक्षाधीन आईपीएस अधिकारी सुश्री मानसी दहिया को जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण के क्रम में 77वें आरआर(वर्ष 2023) बैच की परिवीक्षाधीन सुश्री मानसी दहिया आई0पी0एस0 को थाना प्रभारी चोलापुर नियुक्त किया गया ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार उन्हें थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार 12 सप्ताह के लिए सौंपा गया है, जिसमें वे कानून-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण तथा थाना प्रशासन के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान आईपीएस मानसी दहिया अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन करेंगी, साथ ही जनसुनवाई, शिकायत निस्तारण तथा थाना प्रबंधन से संबंधित प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व भी करेंगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button