वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बीजेपी नेता की चोरी में भी सुस्ती! लंका थाने की कार्यशैली पर उठे सवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी
लंका थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बीजेपी किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष गोपाल सिंह के घर के सामने से 8 तारीख को उनकी बुलेट बाइक चोरी हो गई। आरोप है कि घटना के बाद थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बीजेपी के ही पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की सुनवाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी दोनों देखी जा रही है।
वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक और मामला सामने आया था, जिसमें नुवाव चौराहे के पास 26 फरवरी को डॉली सिंह के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में भी 11 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लंका थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button